संजय टाईगर रिजर्व के समस्त कोर एवं बफर परिक्षेत्रों के वनक्षेत्रों में आमजन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित

0 847
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : उप संचालक संजय टाईगर रिजर्व सीधी ने जानकारी देकर बताया है कि दिनांक 21.12.2022 एवं दिनांक 06.01.2023 को घटित जनहानि के प्रकरणों के मद्देनजर कार्यालय क्षेत्र संचालक संजय टाईगर रिजर्व सीधी के प्रबंधन के द्वारा समस्त कोर एवं बफर परिक्षेत्रों में आम-जन के प्रवेश के लिए सलाह एवं निर्देश प्रसारित किये गये हैं। उन्होंने बताया है कि समस्त कोर परिक्षेत्रों के वनक्षेत्रों में आमजन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त ग्रामीण जो बफर क्षेत्र में है उनका सायंकाल से सुबह तक वनक्षेत्र में आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा (बफर परिक्षेत्रः- ब्यौहारी, मड़वास, टमसार, भुईमांड)। समस्त ग्रामीण दिन में आम निस्तारी के लिए लगभग 15-20 व्यक्तियों के समूह बनाकर ही वनक्षेत्र में प्रवेश करेंगे। वनक्षेत्र में प्रवेश के पूर्व निकटतम वन अधिकारी एवं कर्मचारी से वन्यप्राणियों के विचरण की सूचना प्राप्त करने के उपरांत ही प्रवेश करेंगे (बफर परिक्षेत्रः- ब्यौहारी, मड़वास, टमसार, भुईमांड)। समस्त ग्रामीण आवश्यक कार्यों से वनक्षेत्र में प्रवेश करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वनक्षेत्रों में हाथी गस्ती, पेट्रोलिंग गस्ती, रात्रि गस्ती एवं टाईगर ट्रेकिंग गस्ती दल तैनात किये गये हैं, जिसमें टाईगर एवं अन्य वन्यप्राणियों के विचरण की पूर्व सूचना ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से प्रदान की जा रही है जिसमें ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है। वन्यप्राणियों के गांव के नजदीक विचरण करने की सूचना मिलने पर 9424793695 मोबाइल नम्बर पर तत्काल संपर्क कर वनाधिकारियों को सूचना देवें ताकि बचाव एवं राहत कार्य समय से किया जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यालय क्षेत्र संचालक संजय टाईगर रिजर्व सीधी का कन्ट्रोल रूम मो नम्बर 9424793695 है।

News TOP Footer