शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करें कहा कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने

0 93
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा सूचना एवं प्राद्योगिकी के उपयोग से समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने समस्त जिला तथा खण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं उनकी पूरी टीम को माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री जी के जिले में आगमन से संबंधित सभी कार्यक्रम एवं व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए बधाई दी। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लें तथा उनके संतुष्टिपूर्वक निराकरण के प्रयास करें। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मालवीय ने सभी स्वीकृत पत्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा के माध्यम से हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख विकासखण्ड, तहसील एवं ग्राम पंचायत पर भी कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वीकृत पत्र वितरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपार्जन के दृष्टिगत सभी खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें। सभी उपखण्ड अधिकारी तथा खण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे़ं।

News TOP Footer