नीरज गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाईं जान बचने की गुहार

सीधी धर्मेंद : 12 दिसंबर को नीरज गोस्वामी ग्राम पोस्ट कुकड़ीझर जिला सीधी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है कि हमारे साथ लगभग चार-पांच वर्ष पूर्व से रामलाल जयसवाल समय लाल जयसवाल रामराज जयसवाल लक्ष्मीकांत जयसवाल सहित अन्य कई उनके सगे संबंधी द्वारा हमारे घर में घुसकर मारपीट की गई थी जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके बाद आए दिन उक्त आरोपी मुझे और मेरे परिवार के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं आरोपियों से हमारा पूरा घर परेशान और भयभीत है पुलिस अधीक्षक को अपनी शिकायत का आवेदन देने आए आवेदकों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और कहा कि वह चाहते है कि पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही करें जिससे हम लोगों की जान की रक्षा हो सके। फरियादी के आवेदन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जिला कोतवाली को आरोपियों पर कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए हैं अब देखना है कि कोतवाली पुलिस फरियादियों की शिकायत पर आरोपियों पर क्या कार्यवाही करती है।
