मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौपा ज्ञापन

0 644
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 12 दिसंबर को मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का सीधी आगमन हुआ इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई सीधी के कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय मंत्री जी को सीधी जिले में विधि महाविद्यालय के संचालन एवं एक अतिरिक्त शासकीय महाविद्यालय के शीघ्र संचालन हेतु ज्ञापन सौंपा गयाए जिसमे कहा गया की सीधी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है और मध्य प्रदेश के निर्माण के तदुपरांत बना हुआ जिला है और शिक्षा जगत में भी इस प्रकार की विनीता सीधी जिले के युवाओं और छात्र छात्राओं के लिए आव्यवहारिक है इसलिए विद्यार्थी परिषद जिले में एक अन्य शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं एक विधि महाविद्यालय की स्थापना हेतु कई वर्षों से शासन प्रशासन के माध्यम से सरकार से आग्रह कर रहा है। सीधी जिला एक बड़ी आबादी वाला जिला है यहां दूरदराज के ग्रामीण अंचलों से भी विद्यार्थी पठन.पाठन हेतु आते हैं ऐसे में सीधी जिले में मात्र एक शासकीय महाविद्यालय है। जिस कारण से कई सारे विद्यार्थी शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश पाने से वंचित रह जाते हैं और ऐसी स्थिति में उन्हें निजी संस्थानों की ओर दाखिले के लिए जाना होता है इस हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज ज्ञापन के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री महोदय से मांग की है कि जिले में एक और अतिरिक्त शासकीय महाविद्यालय खोला जाना चाहिए। आज सौपे है ज्ञापन से संज्ञान लेते हुए माननीय उच्च शिक्षा मंत्री महोदय ने जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करने एवं सीधी जिले के विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सौगात देने के लिए प्रयास करने की बात कही है।

News TOP Footer