भाजपा प्रदेश महामंत्री रणबीर ने मंडलए शक्ति केंद्र और मोर्चा प्रकोष्ठो की ली बैठक 

0 99
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि मझौली मंडल, सेमरिया शक्ति केंद्र एवं जिले के मोर्चा अध्यक्षों एवं जिला संयोजकों की बैठक भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने लेते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्टी का महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। बूथ पार्टी की सबसे छोटी, किंतु सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। जिला संयोजकों की बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री रावत ने कहा कि मोर्चा अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अपने अपने क्षेत्रों में प्रवास करते हुए संगठन विस्तार को गति दे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जनता का पहुंचाने में मदद करें। जहां कमी है उन कमियों को प्रशासन के साथ मिलकर दूर करें। भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मंडलों, शक्ति केंद्रों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठो की स्थिति का व्यापक लेखा-जोखा प्रस्तुत किए और प्रवास पर जोर दिया ।

News TOP Footer