कोतवाली पुलिस ने 1 लाख 8 हजार रुपए का नशीली कफ सिरप जप्त कर किया मामला पंजीबद्ध

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले उप पुलिस अधीक्षक मुख्यलय एन एस कुमरे के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक योगेश मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही ₹1 लाख 8 हजार कीमती 720 शीशी नशीली कफ सिरप जप्त कर मामला पंजीबद्ध किया गया है। बताया गया की थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अवैध नशीली सिरप लेकर कार में जा रहा है मुखबिर की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा तुरंत टीम गठित कर सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु रवाना की गई। कोतवाली पुलिस टीम जैसे ही मुखबिर के बताएं स्थान पर पहुंची तो सफेद रंग की सेन्ट्रो कार क्र एमपी 50 सी 0920 पिपरौहर तरफ से सीधी तरफ जा रही थी तभी कार चालक पुलिस देख कर तेज गति से कर भागकर खेत में ले गया एवम आरोपी कार को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। उसके पश्चात उक्त वाहन की डिग्गी खोलकर देखा तो उसमें चार बोरियों में अवैध नशीली कफ सिरप प्राप्त हुई । गिनती करने पर चारों बोरियों में कुल कुल 720 शीशी कीमती 1 लाख 8 हजार रु नशीली कफ सिरप आनरेक्स होना पाया गया। उसके पश्चात उक्त समस्त नशीली सिरप एवं परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की सेन्ट्रो कार क्र एमपी 50 सी 0920 कीमती 2 लाख 50 हजार रू लगभग को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया जाकर थाना लाया गया एवम अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 8/21.22 एनडीपीएस एक्ट व 5/13 ड्रग्स कन्ट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण कायमी कर विवेचना में लिया गया है ।
