सिंगरौली की तरफ से ओवरलोड रेता लोड करके सीधी जिले की सड़कों से गुजर रहे वाहनों पर कब होगी कार्यवाही

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने विगत दिनों ली गई टास्क फोर्स की बैठक में जिले के संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे कि जिले में अवैध परिवहन अवैध भंडारण और ओवरलोड रेत परिवहन के करने वाले वाहन पर कड़ी कार्यवाही की जाए सीधी जिले में इसका असर तो दिखाई दे रहा है लेकिन सिंगरौली जिले की तरफ से अभी अनेक ओवरलोड रेता हायबा बाहन सीधी जिले की तरफ से होकर गुजर रहे हैं अभी इन पर कार्यवाही की दरकार है अब देखना यह है कि टास्क फोर्स समित की नजर सिंगरौली की तरफ से ओवरलोड रेता लोड करके सीधी जिले की सड़कों से गुजर रहे वाहनों पर कब कार्यवाही करती है।
