कलेक्टर ने किया छात्रावासों और निर्माणाधीन शासकीय कार्यालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण

0 96
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन शासकीय कार्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन की प्रगति के संबंध में निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय कार्यालय भवन की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्माण की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपखंड अधिकारी गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा, तहसीलदार गोपद बनास श्री सौरभ मिश्रा भी उपस्थित रहे। निर्माणाधीन शासकीय कार्यालय भवन का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शासकीय आदिवासी उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास सीधी एवं अनुसूचित जाति महाविद्यालय छात्रावास सीधी का औचक निरीक्षण किया गया । उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्राओं के दिनचर्या, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था व मेडिकल सुविधा इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री मालवीय ने छात्राओं से करियर के प्रति सजग रहने की बात कही। उन्होंने अधीक्षक छात्रावास को निर्देशित किया है कि परिसर में साफ सफाई नियमित रूप से हो। बच्चों को किसी प्रकार से पढ़ाई में असुविधा न हो। शासन की योजनाओं का लाभ छात्रों को मिलें। उन्होंने मीनू अनुसार बच्चों को भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आर एस परिहार, मंडल संयोजक राजेश पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer