27 नवंबर दिन रविवार को आज व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान

0 125
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आज दिनांक 27 नवंबर दिन रविवार को व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के पद पर मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मानस भवन में किया जाएगा। जिसके लिए व्यापारी संघ सीधी के निवर्तमान अध्यक्ष एवं वर्तमान में व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री लालचंद गुप्ता ने सीधी शहर के सभी व्यापारियों से अपील की है की सभी व्यापारी सबसे पहले मतदान करें उसके बाद कोई दूसरा काम करें और व्यापारी संघ को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाए। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7:00 बजे से आरंभ हो जाएगा जिसमें सभी सदस्यों को अपना व्यापारी परिचय पत्र एवं आधार कार्ड लाना आवश्यक है यदि किसी कारण वश जो सदस्य बने हैं लेकिन उन्हें व्यापारी परिचय पत्र नहीं प्राप्त हुआ है उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, वो मानस भवन में पहुंचकर अपना सदस्यता क्रमांक प्राप्त कर सकेंगे और उसके बाद मतदान डाल सकेंगे।

News TOP Footer