संविधान दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी सीधी पहुंची बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर

सीधी धर्मेंद : 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी सीधी के अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सीधी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित देश के संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद सभी ने बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कैंडिल जलाकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रही।
