ओबीसी महासभा सीधी ने कलेक्टर के माध्यम से 15 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा

0 85
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 26 नवम्बर को जिले के ओबीसी महासभा सीधी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम का 15 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौपा गया। जिसमे ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने एवं ओबीसी आरक्षण की क्रीमिलेयर शर्तों में साजिशन बदलाव कर ओबीसी आरक्षण से बड़ी संख्या में बाहर किए जाने सहित अन्य प्रमुख विन्दु शामिल है ओ.बी.सी. महासभा सीधी ने प्रशासन से अपील की है कि उपर्युक्त मांगों पर तत्काल कार्यवाही कर पिछड़े वर्ग को संख्या के अनुपात प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए ओबीसी समाज के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार पर अंकुश लगाने के लिए कठोरतम कदम उठायें जाय। ज्ञापन सौपते समय एडवोकेट राजेन्द्र जायसवाल जिलाध्यक्ष ओबीसी महासभा, राकेश जायसवाल, एड शिव कुशवाहा, एड रजविजय वर्मा, एड शेषमणि पटेल, एड रामलाल विश्वकर्मा, एड राजेन्द्र यादव, एड हरिशंकर सेन, एड बाल्मिक पटेल, एड शिवराज सिंह पटेल, एड यू.बी. पटेल, एड मालिक लाल पटेल, एड आर.बी. सेन, एड ए.के. कोरी, एड ए.के. पनिका, एड एम.जे. अंसारी, एड प्रदीप सोनी, एड राम दयाल विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, वासुदेव साकेत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

News TOP Footer