थाना कोतवाली परिसर में ग्राम/नगर रक्षा समिति के सम्मेलन का हुआ आयोजन

0 98
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के नेतृत्व में आज 7 नबम्बर को सीधी अनुभाग (थाना कोतवाली, थाना जमोड़ी, थाना बहरी अंतर्गत) ग्राम / नगर रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले, एसडीएम श्रेयश गोखले,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नारायण सिंह कुमरे, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, थाना प्रभारी जमोड़ी उपनिरीक्षक शेषमणि मिश्रा, थाना प्रभारी बहरी उपनिरीक्षक पवन सिंह, थाना प्रभारी यातायात सूबेदार भागवत प्रसाद पांडेय, उपनिरीक्षक राकेश राजपूत थाना कोतवाली, सीधी पुलिस स्टाफ तथा उक्त सभी थाना अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम/ नगर रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई कि किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे साथ ही साथ अपने घर , पड़ोस रिश्तेदार , मित्र एवम जान पहचान के लोगो में नशा मुक्ति का प्रसार करेंगे एवम नशे से जीवन में आने वाली समस्याओं से अवगत कराएंगे। अगली कड़ी में सभी को साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया एवम साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई एवम बताया गया की मोबाइल में अनजान लिंक पर कभी भी ना जाएं, अपने बैंक खाता संबंधित गुप्त जानकारी कभी किसी को न बताएं , बैंक कभी भी ऐसी कोई जानकारी फोन पर नहीं मगता है। एवम किसी भी लालच में आकर किसी को पैसे न भेजें अक्सर लोग ज्यादा पैसों के लालच में आकर अनजान व्यक्ति को पैसे भेज देते हैं जो वापस नहीं मिलता । मोबाइल में बैंक संबंधी ऐप्स का तभी इस्तेमाल करें जब आपको उसकी अच्छे से जानकारी हो अन्यथा बैंक जाकर ही अपना लेन देन करें। एवम सभी से अपील की गई कि आपने आसपास एवम जानने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगो तक उपरोक्त बाते पहुंचकर जागरूक करें। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें , दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवम चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं । वाहन पर क्षमता से ज्यादा सवारी ना करें। इसी के साथ ही मानव दुर्व्यापार इत्यादि विषयों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को बताया गया की आप पुलिस विभाग का बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं एवम आपको अपने अपने क्षेत्र में होने वाले गैर कानूनी कार्यों एवम माफियाओं पर नजर रखना है साथ ही समय समय पर अपने अपने थाना प्रभारी को सूचित करना है जिससे उचित वैधानिक कार्रवाई की जा सके एवम क्षेत्र में कानून एवम व्यवस्था कायम रहे।

News TOP Footer