सीधी शहर के पूजा पार्क से कलश यात्रा निकालकर की गई श्री राम कथा की शरुआत

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के पूजा पार्क में 7 नवंबर से 17 नवंबर तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा सिंह द्वारा किया जा रहा है इस कथा में ज्योतिष आचार्य एवं संस्कृत साहित्य आचार्य इंदौर पंडित संजीव मिश्र जी द्वारा भक्तों को श्री राम कथा सुनाई जाएगी कथा में जजवान के रूप में श्री मातावतार सिंह जी निवासी तेंदुहा रहेंगे 7 नवंबर को श्री राम कथा की शुरुआत सीधी शहर के पूजा पार्क से कलश यात्रा निकालकर की गई श्री राम कथा कलश यात्रा में शामिल होने के लिए महिलाओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा कलश यात्रा में आगे-आगे जजमान अपने सर पर श्रीमद् भागवत पुराण ग्रंथ लेकर और महिलाएं कलश लेकर चल रही थी वही कथावाचक आचार्य पंडित संजीव मिश्रा जी रथ में सवार थे पूजा पार्क से शुरू हुई कलश यात्रा अस्पताल चौक सम्राट चौक कोतवाली सराफा बाजार अमाहा पटेल पुल लालता चौक बस स्टैंड गांधी चौक होते हुए वापस पूजा-पार्क में आकर संपन्न हुई जहां पर अब श्री राम कथा सुनाई जाएगी।
