सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का तत्परता से करें निराकरण कहा कलेक्टर श्री खान ने

सीधी धर्मेंद : 7 नवम्बर को सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सभी विभाग प्रमुखों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाए तथा 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने की पहल की जाए। इसके साथ ही अक्टूबर माह में प्राप्त शिकायतों को 20 नवंबर के पहले शत प्रतिशत संतुष्टि के साथ निराकृत करायें। कलेक्टर ने 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि विशेष प्रयास किया जाकर 100 दिवस से अधिक समय से लंबित अधिकतम शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकृत करायें। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों को शिकायत कर्ता से संवाद स्थापित करते हुए संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज करायें। इसके साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को समय-सीमा पत्रों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रत्येक सप्तासमय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि समय-सीमा दर्ज प्रकरणों, निर्देशों, शिकायतों पर अपेक्षित कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में की जाएइसके साथ ही कलेक्टर ने न्यायालयीन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनके जवाब-दावे निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय, समस्त उपखण्ड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
