व्यापारी संघ सीधी के मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन दावा एवं अपत्ति के लिए 7 नवंबर तक समय

सीधी धर्मेंद : दिनांक 6 नवंबर दिन रविवार को व्यापारी संघ सीधी के सर्वजनिक धर्मशाला में व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता एवं प्रमुख पदाधिकारियों की मुख्य उपस्थिति में आगामी दिनों में होने वाले व्यापारी संघ सीधी के समस्त पदों के चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें किसी भी प्रकार के दावा एवं अपत्ति के लिए 7 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है एवं 8 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जावेगा मतदाता सूची प्रकाशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चुनाव प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची को मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी को सौंप दिया जाएगा। जिसके पश्चात चुनाव की तिथियों की घोषणा मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जावेगी।
