स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई विचार गोष्ठी

सीधी धर्मेंद : सीधी अस्पताल चौक में स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह जी की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कांग्रेस जनों में जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में मौजूद वक्ताओं ने अपने अपने विचार रख कर कुमार साहब की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि हमें उनके रास्ते पर चलकर गरीब शोषित पीड़ित लोगों का भला करना है कांग्रेश की रीति नीति सिद्धांत की जो बातें हमने स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह से सीखी हैं उसे लेकर ही हम सब को आगे बढ़ना है विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया नगर पालिका सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू दया शंकर पांडे एडवोकेट दयाशंकर वर्मा सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे
