स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह की जयंती पर सीधी शहर के अस्पताल चौक में स्थापित प्रतिमा पर कांग्रेस जनो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले और विंध्य क्षेत्र का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन करने वाले पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह की जयंती 5 नवंबर के मौके पर सीधी शहर के अस्पताल चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर जिले भर के कांग्रेसियों ने पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें नमन किया इस मौके पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी नगर पालिका सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र मोहन गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयाशंकर पांडे युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू असलम भाई बृजेंद्र मणि बांके अवधि या बसंत लाल सोनी सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस जन मौजूद रहे। अस्पताल चौक में स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की जयंती के मौके पर उनको अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया दी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता राजेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि कुमार साहब का व्यक्तित्व विशाल था उन्होंने सीधी जिले और विंध्य क्षेत्र को पूरे देश में एक पहचान दी आज यह जिला उनके नाम से जाना जाता है उन्होंने गरीबों के लिए कई योजनाएं लाई जो आज भी मील का पत्थर है। कांग्रेस नेता दयाशंकर पांडे, एडवोकेट दयाशंकर वर्मा ने भी कुंवर साहब के जयंती के मौके पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उन्हें इस सदी का महामानव बताया।-
