मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में नाटक, लोकनृत्य एवं जननायक केन्द्रित दी गई प्रस्तुतियां

0 108
Main Ad1

सीधी धर्मेंद  : 5 नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के श्रंृखलाबद्ध कार्यक्रमों के क्रम में पांचवें दिन नाटक, लोकनृत्य एवं जन नायक केन्द्रित प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। स्थानीय अटल आॅडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा जन अभियान परिषद् द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश को गौरवशाली सांस्कृतिक, प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक धरोहरों पर केन्द्रित मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही लोक कलाकरांे द्वारा लोक संस्कृति की झलक दिखाकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह द्वारा जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के 67वं स्थापना दिवस के अवसर पर सप्त दिवसीय कार्यक्रमों के माध्यम से हमें अपने प्रदेश के गौरवशाली धरोहरों के विषय में जानने और समझने के अवसर मिल रहे हैं। सभी लोगो को इस उत्सव में सहभागिता के पर्याप्त अवसर मिल रहे है। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश का भविष्य आप पर ही निर्भर करता है। आप अपनी ऊर्जा एवं क्षमता का उपयोग सकारात्मक कार्यो में करें। सर्वप्रथम अपनी शिक्षा पर ध्यान दें। इसके साथ ही कलेक्टर ने युवाओं को सामाजिक कार्याें से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। कलेक्टर ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। उन्होने कहा कि सभी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें तथा प्रत्येक निर्वाचन में सहभागिता करें। अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।

News TOP Footer