स्वर्गीय कुंवर साहब अर्जुन सिंह की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय भोपाल में आयोजित किया गया कार्यक्रम

सीधी धर्मेंद : राष्ट्र की विराट शख्सियत , आधुनिक राजनीति के चाणक्य , सर्वहारा के संरक्षक, शोषित पीड़ित की प्रखर आवाज , गंगा जमुनी तहजीब के सचेतक ,गरीबो के रहनुमा , कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार , पूर्व मुख्यमंत्री म. प्र . शासन , पूर्व राज्यपाल पंजाब स्व. कुंवर अर्जुन सिंह जी ” दाऊ साहब “की जन्म जयंती पर 5 नबम्बर को पूरे मध्यप्रदेश में उनके चाहने वालों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस बार स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की जन्म जयंती मनाने के लिए भोपाल में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए है मुख्य कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय भोपाल में रखा गया जहां रीवा सतना सीधी के साथ पूरे प्रदेश से शामिल होने पहुंचे लोग पहले c-19 अजय सिंह राहुल के बंगले पहुंचे जिसके बाद सभी आए हुए लोग पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां पर कुंवर अर्जुन सिंह के चाहने वाले और करीबियों ने स्वर्गीय कुंवर साहब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ नेताओं ने कुमार साहब के व्यक्तित्व और उनके जन हितैषी कार्यों को याद किया कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अनेक वरिष्ठ और दिग्गज कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
