एक से सात नवंबर तक मनाया जाएगा म.प्र. का स्थापना दिवस समारोह

0 93
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 31 अक्टूबर को समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में प्रदेश स्थापना दिवस एक नवम्बर से 07 नवम्बर तक मनाया जा रहा है। सप्ताह भर के इस कार्यक्रम में अलग-अलग दिन विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कलेक्टर ने निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों को गरिमामय ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि एक नवंबर को प्रातः 7ः30 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -1 सीधी में म.प्र. स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किय जाएगा। ध्यजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया जाएगा। इसके उपरान्त प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मानस भवन सीधी में सायं 05 बजे से स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावासों, आश्रमों तथा विद्यालयों में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें।

News TOP Footer