जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ने इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से मशहूर भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री गृहमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजित विचार गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी एवं स्वर्गीय श्री सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति किए गए उनके योगदान उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर अपने अपने विचारों के माध्यम से पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी एवं प्रथम गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए बलिदान किया। देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने और समाज के गरीब वर्ग के लोगों के लिए इंदिरा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इंदिरा गांधी ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमेशा ही संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश में गरीबी को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। समाज के गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए काम किया। इंदिरा गांधी एक दूरदर्शी नेता थी। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण किया। भारत के लौहपुरुष सरदार पटेल का आजादी के बाद भारत के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था, उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रणेता माना जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
