चुरहट नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका गुप्ता ने सीमेन्ट कांक्रीट रोड का भूमि पूजन किया

सीधी धर्मेंद : नगर परिषद चुरहट के अधिकारी कर्मचारी एवं अध्यक्ष श्रीमती मोनिका विजय गुप्ता के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर जन समस्याओं का निपटारा त्वरित रूप से करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका के द्वारा वार्ड क्र. 7 बरहाई में सीमेन्ट कांक्रीट रोड का भूमि पूजन किया गया। उक्त सडक़ निर्माण कार्य लगभग 27 लाख रूपये की लागत से होगा। अध्यक्ष श्रीमती गुप्ता ने बताया कि हमारे नेता अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्वारा जो हमें जिम्मेदारी दी गई है उनके अनुरूप नगर की तमाम बस्ती जो आवागवन से वंचितहै वहॉ सडक़ के निर्माण के साथ अन्य विकास के प्रयास जारी हैं, जिससे समाज के हर व्यक्ति को लाभ मिले।भूमि पूजन के उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामावतार पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के समर्पित विजय गुप्त, रमाकान्त पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष, वार्ड पार्षद श्रीमती लीलावती केवट, राजेन्द्र पटेल लेखापाल, आर.आई. विजय सिंह, पूर्व पार्षद राकेश पटेल, कैलाश वर्मा समयपाल, पद्माकर सिंह कांग्रेस नेता, संविदाकार अभिमन्यु सिंह सहित वार्ड के निवासी गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
