65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना आरोपी हुए गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों सीधी शहर में स्थित स्वशासी शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म का मामला लोग भूले भी नहीं की सीधी जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना से सनसनी फैल गई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने शराब पिलाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने महिला के गुप्त अंगों को चोट भी पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है सीधी पुलिस ने इस घटना में तत्परता से कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को पकड़ लिया है।मामले को लेकर पुलिस बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके पहले दोनों ने जमकर शराबखोरी की थी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए और साक्ष्य जुटा रही है। बताया गया, आरोपित लोग महिला को पहले से जानते थे।
