जिला पंचायत सीधी के शिक्षा स्थाई समिति की बैठक शिक्षा विभाग में सलग्न कर्मचारी लिपिक शिक्षको की मांगी गई जानकारी

0 181
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 28 अक्टूबर को जिला पंचायत सीधी के शिक्षा स्थाई समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह की अध्यक्षता समिति के सदस्य मनोज सिंह और नीता कोल की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह समिति के सचिव जिला शिक्षा अधिकारी, डी पी सी, बी आर सी, बी एस ई, सी ए सी, और एसएस परिहार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शामिल थे। बैठक में पूर्व की बैठक की कार्यवाही विवरण एवं पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसकी अध्यक्ष और सदस्यों ने समीक्षा की बैठक में आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित समस्त छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी आश्रम के अधीक्षकों से जिले में संचालित छात्रावासों में पिछले 2 वर्षों में किन-किन छात्रावासों में किसकी समाधि के लिए कितनी राशि में की गई है कितना आवंटन प्राप्त हुआ है प्रत्येक छात्राबास वार दी गई राशि की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की गई बैठक में समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने शिक्षा विभाग से संबंधित विषय पर बात करते हुए शिक्षा विभाग में कितने कर्मचारी लिपिक शिक्षक कहां-कहां संलग्न संलग्न है एवं किस किस विभाग में प्रतिनियुक्ति पर है इस बात की भी जानकारी उपलब्ध कराए जाने की कार्यवाही रजिस्टर में मांग दर्ज कराई। बैठक में समिति के सभापति श्रीमान सिंह ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित हो एवं अपने अपने उत्तरदायित्व कर निष्ठा पूर्वक कार्य करें शिक्षक समय पर शाला में उपस्थित हो एवं निर्धारित समय पर साला बंद करें इसके आदेश जारी करने के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में सभापति श्रीमान सिंह ने साईकिल वितरण छात्रवृत्ति एवं गणवेश वितरण की जानकारी चाही जिस पर जिला परियोजना समन्वयक द्वारा विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई बैठक में शाला प्रबंधन समिति को प्राप्त होने वाली राशि एवं भुगतान प्रक्रिया की भी चर्चा की गई और विगत वर्ष प्राप्त राशि बंबे की जानकारी संकुल बार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए बैठक में समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने मध्यान भोजन के संचालन की निगरानी हेतु निर्देशित किया गया साथ ही यह भी कहा गया कि जिन समूहों के पास एक से अधिक मध्यान्ह भोजन व्यवस्था है उनसे वापस लिया जाए। बैठक में सदस्य मनोज सिंह द्वारा कंप्यूटर भर्ती का मुद्दा उठाया गया जिसमें सभापति द्वारा शिक्षा विभाग में की गई कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती निरस्त कर भर्ती के नियम निर्देश उपलब्ध कराकर पारदर्शिता के साथ नए सिरे से भर्ती करने के निर्देश दिए गए बैठक में शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग के बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

News TOP Footer