मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से स्वसहायता समूह की बहनों को दी भाईदूज की शुभकामनाएं

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वसहायता समूह की महिलाओं को भाईदूज की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राजगढ़, मण्डला, शहडोल, देवास तथा रीवा की स्वसहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वसहायता समूह की महिलाओं ने आर्थिक विकास का नया इतिहास रचा है। घर गृहस्थी संभालने वाली बहनें सफलता के साथ आर्थिक गतिविधियाँ संचालित कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गणवेश बनाने का कार्य महिला स्वसहायता समूहों को ही दिया जाएगा। बहनें थोड़े से विकास से संतुष्ट न हों बल्कि अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए लगातार प्रयास करें। स्वसहायता समूह की महिलाएं बाजार में महिला स्वसहायता समूहों की सामग्री खरीदने को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वसहायता समूह तैयार की गई वस्तुओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। वस्तुओं में गुणवत्ता अच्छी होगी तभी बाजार में प्रतिस्पर्धा में टिकेंगी। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, डीपीएम ग्रामीण आजीविका मिशन पुष्पेन्द्र सिंह तथा बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
