सीधी जिले में 18 हजार 4 सौ से अधिक घरों में गाजे-बाजे के साथ हुआ गृहप्रवेश

0 124
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ‘‘ग्रामीण’’ के तहत सतना में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 4 लाख 51 हजार परिवारों का वर्चुअली गृहप्रवेश कराया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान सतना से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीधी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ‘‘ग्रामीण’’ अंतर्गत निर्मित 18 हजार 414 आवासों का गृहप्रवेश कराया गया। गृह प्रवेश को लेकर हितग्राहियों में विशेष उत्साह रहा। जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवित पूजन कर गाजे बाजे के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के अटल ऑडोटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंत्योदय की परिकल्पना के साथ इस देश की सेवा का संकल्प लिया है। उन्होंने हर गरीब के सपनों को पूरा करने का सपना देखा है। प्रधानमंत्री जी के अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि आज हर गरीब के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने गृहप्रवेश के अवसर पर सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी हैं तथा अन्य हितग्राहियों को भी प्रोत्साहित किया है कि वह भी पूरी तन्मयता से अपने सपनों का घर बनाएं। उन्होंने कहा कि अपना खुद का एक घर होना हमारे लिए गर्व का क्षण हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में जिले में 32 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हुए हैं यह हितग्राहियों की लगन का परिणाम है। उन्हें शुभकामनाएं और बधाई। कार्यक्रम के बाद सांसद श्रीमती पाठक ग्राम पंचायत पनवार बघेलान में दो सगे भाइयों बीरेंद्र तथा शिवेंद्र मिश्रा के गृह प्रवेश में सम्मिलित हुई तथा हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी।

News TOP Footer