28 अक्टूबर को होगी जिला पंचायत के शिक्षा स्थाई समिति की बैठक

0 101
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सचिव शिक्षा स्थाई समिति जिला पंचायत सीधी ने जानकारी देकर बताया है कि जिला पंचायत सीधी की शिक्षा स्थाई समिति की बैठक दिनांक 28.10.2022 को समय 12 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में पूर्व की बैठक का कार्यवाही विवरण एवं पालन प्रतिवेदन, आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित समस्त छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी आश्रम के अधीक्षकों के साथ बैठक, मध्यान्ह भोजन अन्तर्गत जनपद पंचायतों के लिपिकों के साथ बैठक, प्रत्येक संकुलबार छात्र संख्या एवं नियुक्त किये गये अतिथि शिक्षकों की विषयवार जानकारी एवं कौन कब से कार्यरत है जानकारी उपलब्ध, स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।-

News TOP Footer