सैकड़ों खराब विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं बदलने एवं जन समस्याओं के विरोध में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल धरना दिया

सीधी धर्मेंद : सिहावल,शीघ्र ही जनसमस्याओं का निराकरण शासन-प्रशासन के द्वारा नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा। उक्त विचार विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल धरना देते हुए कहा। सिहावल विधानसभा क्षेत्र में शासन प्रशासन की जनविरोधी नीतियों,सैकड़ों खराब विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं बदलने एवं जन समस्याओं के विरोध में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सिहावल में सुबह 11:00 बजे आरंभ किया। दीपोत्सव के पर्व पर भी सैकड़ों विद्युत ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने के कारण अनेकों ग्रामों में अंधेरा फैला होने के आंदोलन किया गया। आज धनतेरस का पर्व होने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आकर लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। धरना अपरान्ह करीब 4:00 बजे समाप्त हुआ जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सिहावल को 15 सूत्रीय ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री, मप्र शासन के नाम जिला प्रशासन को प्रेषित किया गया।इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने जनता जनार्दन,संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों को धरने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष से सहयोग करने के लिए सभी का धन्यवाद एवं बहुत आभार करने के साथ धनतेरस एवं दीपावली पर्व की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। धरना प्रदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत राज के प्रतिनिधि पार्टी संगठन के पदाधिकारी गणों ने अपने विचार व्यक्त किए।
