बीजेपी पार्टी कार्यालय में खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा की गई

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सासंद विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा, संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडेय की सहमति और भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अनुशंसा एवं उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज तिवारी ने खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि घोषित की गई खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में जिला सह संयोजक सुधांश सिंह परिहार, विनीत द्विवेदी, धीरज नापित, ज्ञानेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी सत्या पांडे, कार्यालय मंत्री विजय सिंह सेगर, सदस्यों में बृजभूषण मिश्रा, महिमा तिवारी, महेंद्र गुप्ता, छठि लाल साकेत को बनाया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मण्डल महामंत्री मुनिराज विश्वकर्मा, कौशलेन्द्र सिंह चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
