शिवसेना के जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने कलेक्ट्रेट घेर कर क्यो कहा जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ ले

0 177
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 14 अक्टूबर को सीधी जिले भर में विस्थापित किए जा रहे जंगल मे बसे आदिवासी अपना दर्द और फरियाद लेकर शिवसेना के बैनर तले जिले की सड़कों पर उतर आए शिवसेना के बैनर तले सीधी गोपद बनास तहसील के ग्राम मुट्ठी गमा कला के सैकड़ों हरिजन आदिवासी भी गांव में सड़क पानी की समस्या को लेकर सड़कों पर उतर आए अपनी समस्याओं को लेकर शिवसेना के बैनर तले सड़कों पर उतरे आदिवासी हरिजन ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय में हल्ला बोल दिया और वहां पहुंचकर वन विभाग और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्या को उजागर किया वन विभाग में अपना आंदोलन प्रदर्शन घेराव करने के बाद शिवसेना के बैनर तले हरिजन आदिवासी जुलूस की शक्ल में जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए और उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार बंद करके घेराव शुरू कर दिया घेराव के दौरान शिवसेना के जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि अब तक मेरे ऊपर कई मुकदमे लगाए जा चुके हैं लेकिन मैं जनता की आवाज उठाता रहूंगा चाहे मुझे कितनी ही बार जेल क्यों ना भेजा जाए जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ ले। आंदोलन प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने शिवसेना के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं का ज्ञापन लिया जिले के नायब तहसीलदार को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद शिवसेना के जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगो की जानकारी दी और कहा कि इस जिले में बीजेपी और कांग्रेस आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे सवाल किया कि आपने अपने उद्बोधन के दौरान यह बात क्यों कही कि जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ लो जिसका जवाब देते हुए उन्होंने चुनौती भरे लहजे में फिर वही बात कह दी और कहा कि हरिजन आदिवासियों का सिर्फ चुनाव के समय में इस्तेमाल किया जाता है।

News TOP Footer