हेलमेट लगाकर चलने वाले बाइक सवारों का पुलिस अधीक्षक ने फूल देकर किया सम्मान

0 221
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में विगत 1 सप्ताह से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा हेलमेट अभियान चलाया जा रहा है नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान सीधी पुलिस द्वारा लोगों को कई दिनों तक हेलमेट लगाकर चलने की समझाइश दी गई बावजूद इसके अनेक लापरवाह लोग बिना हेलमेट के बाइक सवारी कर लगातार नियम का उल्लंघन कर रहे थे जिनके ऊपर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चालानी कार्यवाही शुरू कर दी इस कार्यवाही में अब तक जिले में 700 से भी अधिक लोगों पर चालान की कार्रवाई की गई है लेकिन शहर के अधिकतर जागरूक लोगो ने अब हेलमेट के महत्व को समझते हुए उसको अपनाना शुरू कर दिया है और काफी संख्या में सड़क पर अब लोग हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाते दिख रहे हैं सीधी शहर में नियम के प्रति लोगों को जागरूक होता देखकर जिले के पुलिस अधीक्षक ने भी गांधी चौक में पहुंचकर हेलमेट लगाकर चलने वाले बाइक सवारों का खुले दिल से फूल और पेन देकर उनका सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा किए जा रहे हैं सम्मान के दौरान भी गांधी चौक से अनेक बाइक सवार जो बिना हेलमेट के थे वह चोरी-छिपे कायरों की भाग इधर उधर बचकर भागते हुए एन टीवी इंडिया न्यूज़ के कैमरे में कैद हो गए। गांधी चौक में हेलमेट धारकों का सम्मान करने के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट जागरूकता के लिए चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में भी मौजूद आमजन पुलिस बल पत्रकारों ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने गांधी चौक में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की शपथ दिलाई। आम लोगों को शपथ दिलाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के हेलमेट अभियान को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अपने और अपने परिवार की सलामती और खुशहाली के लिए हेलमेट लगा कर दो पहिया वाहन चलाना जरूरी है।गांधी चौक में हेलमेट सवार बाइक सवारों के सम्मान के दौरान जिले के उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजू लता पटले डीएसपी हेडक्वार्टर श्री कुमरे नगर निरीक्षक अशोक गौतम यातायात प्रभारी भागवत पांडे और बड़ी संख्या में यातायात और पुलिस बल मौजूद था।

News TOP Footer