2 अक्टूबर रविवार को आज निकाली जाएगी ” विशाल चुनरी यात्रा “

सीधी धर्मेंद : विश्व हिंदू महासंघ,सीधी के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ” विशाल चुनरी यात्रा ” ढोल नगाड़ों के साथ आज 2 अक्टूबर रविवार को पूजा पार्क से पैदल चलकर पुनः गायत्री माता जी को चढ़ाई जाएगी। 1100 मीटर की विशाल चुनरी मां गायत्री माता के मंदिर से निकाली जाएगी जो सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम से अस्पताल चौराहा , सम्राट चौक से कोतवाली, मस्जिद, पटेल पुल होते हुए लालता चौक, गांधी चौराहा से चलकर मां गायत्री माता जी को चढ़ाया जाएगा। 200 साड़ियों को आपस में जोड़ कर 1100 मीटर की लम्बी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी एक साड़ी को 8 महिलाोओ को पकड़ा कर चलने की व्यवस्था की गई है फलस्वरूप 8800 से अधिक महिलाएं चुनरी पकड़ कर कतार बद्ध तरीके से अनुशासन में रहकर बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने में समुचित सहयोग की अपेक्षा की गई है।
