गांधी चौपाल एवं भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का जिले में आज होगा शुभारंभ

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी चौराहा स्थित पार्किंग स्थल पर सुबह 10 बजे गांधी चौपाल एवं भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का जिले में शुभारंभ होने जा रहा है कार्यक्रम पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होगा, भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया हैं। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं उक्त यात्रा के उद्देश्य एवं लक्ष्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण देश के सभी ग्रामों में गांधी चौपाल एवं भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है सभी जिलों के साथ सीधी जिले में भी गांधी चौपाल एवं भारत जोड़ो यात्रा 2 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है उक्त यात्रा सभी ग्राम पंचायतों में गांधी चौपाल एवं भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से गुजरेगी,अखंडता सद्भाव भाईचारा का संदेश पहुंचाना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और असहिष्णुता की भावना के प्रति लोगों को जागरुक करना यात्रा का लक्ष्य है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने 2 अक्टूबर को सीधी शहर स्थित गांधी चौराहा के पार्किंग स्थल पर सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की गई है।
