पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने इशारों ही इशारों में मल्लिका अर्जुन खड़गे को दे दी बधाई

0 137
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है 2017 से19 का राहुल गांधी का कार्यकाल छोड़ दें तो 1998 से कांग्रेस के शीर्ष पद की कमान लगातार सोनिया गांधी के हाथ में है. 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था इस बार राहुल गाँधी ने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से मना कर दिया है जिसके बाद अब एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी के मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच चुनाव होना तय माना जा रहा है इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिका अर्जुन खड़गे के समर्थन में अपने बयान और इशारे दे रहे हैं सीधी जिले के प्रवास पर आए मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने उसी के तहत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मीडिया को इशारों ही इशारों में बड़ा बयान दिया और खड़गे जी को बधाई दे दी इस दौरान अजय सिंह राहुल ने कहा की मल्लिका अर्जुन खड़गे एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं !

News TOP Footer