शारदीय नवरात्रि के पर्व में मां दुर्गे की भक्ति में डूबा सीधी शहर

0 120
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शारदीय नवरात्रि के पर्व में सीधी शहर पूरी तरह से मां दुर्गे की भक्ति में डूबा हुआ है सीधी शहर के अनेक मोहल्ले और गलियों में मां दुर्गा के अनेक रूपों की प्रतिमाएं स्थापित की गई है जिनमें मां दुर्गा के भक्त लगातार माता की सेवा में लगे हुए हैं सीधी शहर दीनदायल कालोनी में में नव दुर्गा उत्सव समिति के भक्तो ने मां दुर्गा की सुंदर अष्टभुजी प्रतिमा स्थापित की है और पूरे दीनदायल कालोनी को डिजिटल लाइट डेकोरेशन से सजाया हुआ है यहां मां दुर्गा के दर्शनों के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सीधी शहर के सोनांचल बस स्टैंड में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा के भक्तों ने मां दुर्गा के अष्टभुजी रूप की सुंदर प्रतिमा स्थापित की है और पूरे सोनांचल बस स्टैंड को लाइट डेकोरेशन से सजाया हुआ है यहां माता के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है।

News TOP Footer