मोदी जी के जन्मदिन पर चीतों पर करोड़ों खर्च, गायों में फैल रहे लम्पी वायरस की सुध नहीं कहा लालचन्द गुप्ता ने

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने अपने जारी एक बयान में कहा कि मोदी जी के जन्मदिन पर विदेशों से करोड़ों के चीते प्लेन से लाए गए और उसका खूब जोरो-शोरो से प्रचार-प्रसार किया गया लेकिन देश में गायों की दुर्दशा पर खामोश हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गौ माता को केवल चुनावी मुद्दा बनाती है और सत्ता पर आने के बाद सबसे पहले गौ माता को भूल जाती है, गौ माता के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने वाले कभी उन बेजुबानों की भी सुध लिया करे, एक ओर देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चीतों को विदेश से प्लेन से लाया जाता है, वहीं दूसरी ओर सड़क मैं बैठने से लगभग सैकड़ों गौ माताओं की मृत्यु प्रतिदिन हो रही है, और उनके मृतक शव को क्रेन से लटकाकर फेंका जाता है, जिसकी चिंता ना भाजपा की प्रदेश सरकार को है और न ही केन्द्र सरकार को, और प्रदेश सरकार तो और भी अव्वल निकली जिसे गायों की नहीं बल्कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों को लाने की चिंता ज्यादा थी। श्री गुप्ता ने कहा कि विदेशी चीतों पर करोड़ों खर्च करने के बजाय गौ माताओं में फैल रहे लंपी वायरस का इलाज कराने की पहल करें जिससे गौ माताओं की हो रही मृत्यु को रोका जा सके और उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित किया जा सके।
