नगर गौरव दिवस नगर पालिका परिषद सीधी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का किया सम्मान

सीधी धर्मेंद : 20 सितंबर को नगर गौरव दिवस 2022 के अवसर पर नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जी राहुल के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सिहावल के विधायक कमलेश्वर पटेल की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया सम्मान समारोह में पहुंचे अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार अर्जुन सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की। सम्मान समारोह में नगरपालिका की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह और पार्षदों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण से स्वागत किया। स्वागत के बाद कार्यक्रम में अतिथियों ने नगर पालिका सीधी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों का साल श्रीफल से सम्मान किया। सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल बनाने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने अल्प कार्यकाल की विस्तार से जानकारी दी श्रीमती काजल वर्मा ने बताया कि उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही नगर की विद्युत व्यवस्था पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया है इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा ने अतिथियों से नगरपालिका के विकास के लिए फंड दिलाने और शहर की नालियों का मास्टर प्लान बनवाने की गुजारिश की। सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करना होगा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि जनता ने हमें बड़े ही विश्वास से नगरपालिका की कमान सौंपी है हमें जनता की समस्याओं को दूर करने के साथ नगर का बेहतर विकास करना होगा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि शहर के बहुत से गरीब गरीबी रेखा में है लेकिन वह उसके लाभ से वंचित हैं उन्हें गरीबी रेखा में शामिल नहीं किया गया है जिन्हें विशेष शिविर लगाकर कार्यवाही करनी चाहिए। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि विगत 18 वर्षों के बाद नगर की जनता ने कांग्रेस पार्टी और आप सब पर अपना विश्वास जताया है आप सब जनता से किए गए वादों पूरा करें और शहर का मिलजुलकर विकास करें कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि जिस दिन अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी पार्षद जनता से किए गए अपने वादे पूरे कर देंगे उस दिन सही मायने में सभी का सम्मान होगा। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि आपकी नगर परिषद से अनुरोध है हमारा जो छोटा से छोटा कार्यकर्ता है वह जब भी अपना काम लेकर आए उसे कभी निराश नहीं होना चाहिए आगे कमलेश्वर पटेल ने सत्ता पक्ष पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिले में वो कहते है कि कांग्रेस ने कोई विकास काम नहीं किए हैं तो वो हमें बताएं कि शहर में स्टेडियम किसने बनवाया बस स्टैंड किसने बनवाया शहर में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन होते थे कौन कराता था कलेक्ट्रेट किसने बनवाया जिला पंचायत किसने बनाई पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग जनता को गुमराह करते हैं विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि शहर की कॉलेज में लॉ की पढ़ाई नहीं हो रही है इसके लिए कौन जिम्मेदार है क्या यह यहां के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी नहीं है। समारोह को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल ने कहा कि सम्मान समारोह 5 साल बाद होना चाहिए क्योंकि इन 5 वर्षों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और चुने गए सभी पार्षद जनता से किए गए वादे और शहर के विकास में अपनी भूमिका निभा ले उसके बाद सीधी शहर के सभी नागरिकों की तरफ से इनका सम्मान होना चाहिए क्योंकि हम लोगों ने जनता से वादा किया है कि आप जनता के विकास के लिए आप हमारा साथ दें। सम्मान समारोह के अंत में कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू की माता श्री के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सम्मान समारोह के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया से नगरपालिका में स्मार्ट सिटी के तहत अधूरे पड़े कार्यो पर सवाल उठाया इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष से देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा मध्यप्रदेश में लाकर चीजों के छोड़ने पर भी उनकी प्रतिक्रिया चाही गई जिस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने तो गुजरात के शेरों को मध्य प्रदेश में आने नहीं दिया अब वह चीते लाकर छोड़ रहे हैं।
