चौकी सिमरिया नौगांवा निवासी राजेश सिंह के घर हुई चार लाख की चोरी एसपी से की फ़रियाद

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के चोरहट थाना के चौकी सिमरिया अंतर्गत ग्राम नौगांवा निवासी राजेश सिंह पिता विश्वनाथ सिंह के घर विगत 31 अगस्त को रात 12:00 बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर घुसकर सोने चांदी के जेवरात जिनकी कुल कीमत चार लाख थी चुरा ले गए चोरी की घटना के बाद सूचना मिलने पर प्रार्थी राजेश सिंह ने घटना की रिपोर्ट सिमरिया चौकी में दर्ज कराई लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी सिमरिया चौकी पुलिस ने अब तक चोरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जिसके बाद 19 सितंबर को फरियादी ने जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक को अपना शिकायती आवेदन सौंपकर पुलिस अधीक्षक से अपने यहां हुई चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है जिले के पुलिस अधीक्षक को अपनी फरियाद सुनाने के बाद राजेश सिंह के भतीजे ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को पूरी घटना बताई और कहा कि पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करके चोरों को गिरफ्तार करके हमें न्याय दें। जिले के पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश में पुलिस ने हाल ही में खड्डी में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करके चोरका पर्दाफाश किया था फरियादियों को भरोसा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस चोरी का भी जल्द खुलासा हो सकता है।
