बहरी थाना अंतर्गत भटिगवा गांव में जमीनी विवाद में कमलाकांत तिवारी पर हुआ प्राण घातक हमला

0 446
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत भटिगवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया जिसमें बहरी निवासी कमलाकांत तिवारी और उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर कमलाकांत तिवारी की हालत नाजुक बताई जा रही है बताया गया कमल कांत तिवारी का जमीनी विवाद आरोपी संतोष विश्वकर्मा अशोक विश्वकर्मा नीलेश विश्वकर्मा के साथ पूर्व से चल रहा था इसके पूर्व भी आरोपियों द्वारा उनके ऊपर हमला किया गया था जिसकी रिपोर्ट उनके द्वारा बैरी थाने में दर्ज कराई गई थी लेकिन सार्थक कार्रवाई ना होने की वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद थे और 14 सितंबर को एक बार फिर से आरोपियों ने घातक हथियारों के साथ कमल कांत तिवारी पर हमला बोल दिया जिससे वह मौके पर ही मरणासन्न अवस्था में गिर गए इसके बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी की भी जमकर पिटाई की जिन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं दोनों पति पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है बहरी थाने में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है पीड़ितों की रिपोर्ट अस्पताल चौकी में दर्ज कराई गई है एन टीवी न्यूज़ ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित पुष्पा तिवारी और उनके पुत्र से घटना को लेकर जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि आरोपी जमीन को लेकर लगातार उनसे झगड़ा कर रहे हैं आज फिर से उन लोगों ने बाड़ी क्षेत्र को लेकर घातक हथियारों से हम पर हमला कर दिया एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मारपीट की इस प्रकरण के संबंध में बहरी थाने के प्रभारी टी आई पवन सिंह से जानकारी चाही तो उन्होंने दोनों ही पक्षों के झगड़े की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को बारीकी से देख और जांच परख रही है और पीड़ितों की रिपोर्ट अस्पताल चौकी में दर्द है विवरण और मेडिकल प्राप्त होते ही आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।-

News TOP Footer