जिला पंचायत के सामान्य सभा की पहली बैठक में हुई समस्याओ और विकास पर चर्चा


सीधी धर्मेंद : जिला पंचायत में अधिकारी कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक के बाद जिला पंचायत के सामान्य सभा की पहली बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह की अध्यक्षता जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मान सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल नामदेव धोटे की मौजूदगी में संपन्न हुई सामान्य सभा की बैठक में सभी जिला पंचायत सदस्यों का बैठक में आए हुए विभागीय अधिकारियों से परिचय करवाया गया जिसके बाद बैठक में जिला पंचायत के सभी सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल नामदेव धोटे ने शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी बैठक के दौरान सदस्यों ने शासन की कई योजनाओं को अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की इसके साथ ही बैठक में निर्माण और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह ने कहा कि सदस्य अपने क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को चिन्हित कर ले शासन की जो भी योजनाएं हैं निश्चित तौर पर उन के माध्यम से सभी क्षेत्रों का विकास किया जाएगा बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बेहतर रणनीति पर काम करने के सुझाव दिए बैठक में जिले के विकास के लिए आपसी सामंजस के साथ तालमेल बैठाकर काम करने पर जोर दिया गया बैठक के दौरान सभी विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद थे।
