जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह और सदस्यों ने ली परिचयात्मक बैठक

0 218
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 14 सितंबर को सीधी जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मान सिंह और जिला पंचायत सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल नामदेव धोटे ने परिचयात्मक बैठक कराई बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला पंचायत के सभी अधिकारियों कर्मचारियों की तरफ से जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों का स्वागत किया स्वागत के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला पंचायत के सभी संबंधित विभाग के बाबू प्रभारी और शाखाओं में काम करने वाले कर्मचारियों से अपना अपना परिचय देने को कहा जिसके बाद जिला पंचायत के सभी शाखाओं के प्रभारी बाबू और अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपने कार्य प्रभार की जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों को जानकारी दी बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि हम आप सब मिलकर एक टीम की तरह जिले के विकास के लिए काम करेंगे जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे और शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र जनता तक पहुंचाने के लिए मेहनत करेंगे जिले का विकास ही हमारा लक्ष्य है बैठक के दौरान जिला पंचायत की पूरी टीम ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों को आश्वस्त किया कि वह शासन की मंशा के अनुरूप जनता की भलाई के लिए कार्य करने के लिए हर समय तत्पर रहेंगे !

News TOP Footer