21 सितम्बर को अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में होगा को रामपुर नैकिन तहसील का घेराव

सीधी धर्मेंद : चुरहट विधानसभा अंतर्गत रामपुर नैकिन तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार,जनमानस को हो रही असुविधाओं,किसानों को हो रही असुविधा,निराश्रित,विकलांग,वृद्धा पेंशन,आवास योजना में हो रही धांधली,राशन कार्ड न बनने,समय पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण न होने,आवास की किस्त समय पर जारी न होने,बीपीएल सूची से नाम काटे जाने और नए नाम नही जोड़े जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन द्वारा 21 सितंबर को रामपुर नैकिन तहसील कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया गया है उक्त जानकारी देते हुए आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि तहसील कार्यालय घेराव के संबंध में तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन के अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में बैठक रामपुर नैकिन में आयोजित की गई। जिसमें रामपुर नैकिन तहसील के घेराव को सफल बनाने के लिए रणनीति पर आवश्यक चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि घेराव के पूर्व तहसील क्षेत्र अंतर्गत समस्त गांव के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होना होगा सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर लिया जाए इस संबंध में सारी समस्याओं का संकलन कर उसकी सूची तैयार कर ली जाए जिससे मांग पत्र में क्षेत्र के सभी लोगों की समस्याओं को जोड़कर उसके निराकरण के संबंध में जिला प्रशासन एवं रामपुर नैकिन तहसील को अवगत कराया जा सके,ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कार्यक्रम में सहभागी बने और अपने हक की आवाज बुलंद करने पहुंचे,बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी ने बताया कि रामपुर नैकिन तहसील के अंतर्गत अनेकों समस्याए व्याप्त है जनपद पंचायत के अन्तर्गत लगातार शिकायत के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा मजबूरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को रामपुर नैकिन तहसील के घेराव का निर्णय लेना पड़ा 21 सितंबर को क्षेत्र की सभी तहसील संबंधी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा और जल्द से जल्द क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण की मांग सक्षम अधिकारियों से की जावेगी। तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से राजेंद्र सिंह भदौरिया,विष्णु बहादुर सिंह,कृष्ण गोपाल पाण्डेय,नवीन सिंह,ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस नीलम सिंह,सहित जनपद सदस्य गण एवं पार्षद गण उपस्थित रहे।
