गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस,


गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में बड़े हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती खष्टी बिष्ट ने किया। उन्होंने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में प्रबंधक हिमानी पांडे, पूर्व प्रबंधक घनश्याम सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष भवाली नरेश पांडे, शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष भावना सुनाल, गोविंद सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, शांति देवी, सुशीला भगत तथा अनेक स्थानीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र कौशल कपिल व छात्रा मरियम अब्बासी ने किया। इस अवसर पर छात्रों ने अनेक भाषण, कविताएं तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करते हुए श्रीमती खष्टी बिष्ट, हिमानी पांडे, घनश्याम सिंह बिष्ट व पीटीए सदस्यों ने शिक्षकों के कार्य को सराहते हुए समाज में उनके महत्व पर अपने विचार रखें तथा सम्मानित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे द्वारा सभी शिक्षकों को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा गुरु महिमा पर अपने अभिभाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए श्री गोपाल राम आर्या जी को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने ‘शिक्षक समाज का प्रतिदर्श है’ के संदर्भ में अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष अच्छे शिक्षकों को सम्मानित कर समाज में आदर्श स्थापित करने की आवश्यकता है जिससे समाज प्रेरणा पा सके। श्रीमती हिमानी पांडे द्वारा ‘गुरु सम्मान बिना जीवन का मोल नहीं’ पर अपने विचार रखे गए। प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा बर्गली ने शिक्षक दिवस के ऐतिहासिक परिचय देते हुए इसके महत्व पर अपने विचार रखे तथा सभी शिक्षकों को बधाइयां दी। इस अवसर पर अरुण कुमार जोशी, कैलाश चंद्र लोहनी, और भगत सिंह नेगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत कर्नाटक राज्य के परिचय व राज्य गीत का वाचन किया गया। भाषण वैशाली बिष्ट, अर्पिता, मोहित सुनाल के द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में गुरु महिमा पर अनेक कविताएं प्रस्तुत की गई जिसे माही कनवाल कविता बल्दिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में अरुण कुमार जोशी, कैलाश चंद्र लोहनी, शिवेंद्र सिंह नेगी, भगत सिंह नेगी, दीपचंद्र श्यालाकोटी, कौशल किशोर, श्रीमती सुप्रिया ,ललित लोहनी, देवेश चंद्र पनेरु, प्रहलाद लाल, प्रमोद पांडे ,भास्कर जोशी , अमित खर्कवाल मौजूद थे।
