पुराना गल्ला मंडी में भक्तों ने पुराना गल्ला मंडी के महाराजा भगवान श्री गणेश की 20 फुट की विशाल भव्य प्रतिमा स्थापित की

0 168
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में लोगों के लिए खुशियां लेकर आता है लोग भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित करके उनकी लगातार पूजा अर्चना करते हैं भगवान श्रीगणेश को विघ्न विनाशक कहा जाता है वह अपने भक्तों की सभी परेशानियों संकटों का हरण करते हैं और सुख समृद्धि रिद्धि सिद्धि बुद्धि के दाता कहलाते हैं भगवान श्री गणेश की पूजा करने से लोगों को मान सम्मान धन संपदा सुख स्वास्थ्य ज्ञान और वैभव की प्राप्ति होती है सीधी शहर के पुराना गल्ला मंडी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष गणेश उत्सव भक्तों द्वारा भगवान श्री गणेश की 20 फुट की विशाल भव्य और सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है और पुराना गल्ला मंडी को लाइट डेकोरेशन से सजाया गया है पुराना गल्ला मंडी में स्थापित भगवान श्री गणेश को पुराना गल्ला मंडी के महाराजा के नाम से पुकारते हैं पुराना गल्ला मंडी के महाराजा के दरबार में समिति द्वारा लगातार कार्यक्रमों और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है पुराना गल्ला मंडी के महाराजा के दर्शनों के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

News TOP Footer