जनपद पंचायत सीधी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार ने अपना पदभार ग्रहण किया

सीधी धर्मेंद : 25 अगस्त को जनपद पंचायत सीधी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार ने सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला की मौजूदगी में आज जनपद पंचायत सीधी में अपना पदभार ग्रहण कर लिया इस मौके पर युवा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ला ने धर्मेंद्र सिंह परिहार का श्रीफल देकर स्वागत किया पदभार ग्रहण करने के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने धर्मेंद्र सिंह परिहार और सभी जनपद के सदस्यों को जनता के हित में काम करने की सलाह दी और कहा कि शासन की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र जनता तक आप लोग पहुंचाए आप सब को जनता ने बड़ी ही आशा और उम्मीद के साथ अपना जनप्रतिनिधि चुना है।
