अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीधी ने मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा

0 118
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 25 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीधी ने एमपीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सीधी नियुक्त करने एवं रुकी हुई सभी परीक्षाओं को संपन्न कराने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री महेंद्र मिश्रा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक धीरज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम नीलेश शर्मा को सौंपा और सभी मांगों को तत्काल पूरा कराए जाने की मांग की। सौंपे गये ज्ञापन में यह भी लिख लिया गया कि यदि जल्द ही प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्र हित में विद्यार्थी परिषद बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा आंदोलन प्रदर्शन के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक धीरज सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम और मांगों की जानकारी दी।

News TOP Footer