माउंटेन डान्स ग्रुप ने किया विंध्य टैलेंट हंट – गीत संगीत मॉडलिंग का सेमीफाइनल कंपटीशन

सीधी धर्मेंद : 21 अगस्त को माउंटेन डान्स ग्रुप की तरफ से विंध्य टैलेंट हंट – गीत संगीत मॉडलिंग का सेमीफाइनल कंपटीशन सीधी शहर के मानस भवन में आयोजित किया गया जिसमें अलग-अलग प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में जज फणींद्र शेखर पांडे के साथ बाहर से भी आए हुए जजों ने कंपटीशन में भाग ले रहे प्रतिभागियों का उनके प्रतिभा का आकलन करके फाइनल राउंड के लिए चयन किया। प्रतियोगिता के दौरान माउंटेन डांस फैमिली के संरक्षक विवेक सिंह चौहान ने प्रतियोगिता के चयनकर्ताओं का साल श्रीफल से सम्मान किया आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाएगा फाइनल की तारीख अलग से तय की जाएगी जिसमें सेमीफाइनल कंपटीशन के बाद चुने प्रतिभागी ही उसमें शामिल होंगे।
