संस्कार भारती सीधी द्वारा किया गया श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं जन्माष्टमी समारोह का आयोजन

0 129
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : संस्कार भारती सीधी द्वारा श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं जन्माष्टमी समारोह सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया के सभागार में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में नन्हे नन्हे कृष्ण और राधा के रूप में कई बालिकाओं और बालक ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिनकी रूप सज्जा का संस्कार भारती के अतिथि चयनकर्ता श्रीमती मीना गुप्ता के द्वारा मूल्यांकन किया गया। श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह जी ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया कार्यक्रम में सरस्वती वंदना का गायन किया गया कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अजीता द्विवेदी अध्यक्ष संस्कार भारती सीधी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं जन्माष्टमी समारोह कार्यक्रम के उदेस्यो की जानकारी दी और कहा की हमारे बच्चे संस्कारवान वने उन्हें अपने धर्म की जानकारी होनी चाहिए।

News TOP Footer