नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया

0 171
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 22 अगस्त को नगरपालिका के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया 22 अगस्त को नव निर्वाचित उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह के नगरपालिका कार्यालय कक्ष के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का दान बहादुर सिंह ने अगवानी ली इस मौके पर स्वागत में जमकर पटाखे फोड़ते हुए आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का और अन्य अतिथियों का दान बहादुर सिंह ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस मौके पर अपना उद्बोधन देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने कहा कि नवगठित परिषद के पदाधिकारियों की जनता के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है आपस में मतभेद भुलाकर सभी को जनता के हित के लिए काम करने होंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के पेपर भरोसा जताया है और नगरपालिका की कमान सौंपी है ऐसे में आप सब चुने हुए पदाधिकारियों पार्षदों की यह जिम्मेदारी बनती है कि आप सब लोग मिलकर जनता के विकास के लिए काम करें जिससे आने वाले 5 वर्षों में जनता आपके स्वागत में आतिशबाजी कर के पटाखे फोड़े। कार्यक्रम के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने नगरपालिका के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह के कार्यालय कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया और कार्यालय के उपाध्यक्ष की कुर्सी पर दान बहादुर सिंह को बिठाकर उन्हें जनता के हित और शहर के विकास में काम करने के लिए कहा इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान सहित कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षद कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

News TOP Footer