भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला कामकाजी बैठक सम्पन्न

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिला बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि नियमित और व्यवस्थित बैठके हमारे कार्य का आधार है। आगामी संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत योजना एवं विगत दिनों संपन्न हुए कार्यक्रमों की व्यापक इस स्तर पर बिंदुवार समीक्षा जिला संगठन प्रभारी श्री पांडे ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि आगामी जिला बैठके, प्रदेश कार्यसमिति बैठक, मंडलवार बैठक, जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आदि संपन्न होने वाला है। जिसकी व्यापक योजना रचना मंडलों के प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष करें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विवेक कोल ने किया।
